BiharCrime News

नवादा में नाबालिक लड़की से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Nawada : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. यहां तक कि लड़की के विरोध करने पर दुष्कर्मियों ने उससे मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया. पीड़िता के अनुसार वह अपनी बहन के साथ मिट्टी लाने के लिए गांव के पहाड़ की ओर गयी थी. रास्ते में पीड़िता की बहन आगे चली गयी और वह बाथरूम के लिए रुक गयी.

इसी दौरान वहां दो युवक आये और वे लड़की को पकड़ कर दूर ले गये. युवकों का विरोध करने पर उन्होंने लड़की से मारपीट की और सिर फोड़ दिया. बाद में एक युवक ने लड़की को पकड़ लिया और दूसरे ने दुष्कर्म किया. लड़की के सिर से खून गिरने के कारण वह काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गयी. बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. महिला एसआइ बबीता कुमारी द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मेडिकल जांच के बाद 164 का बयान कोर्ट में कराया जायेगा. इस बीच, जैसे ही इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को लगी तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरे की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन को ले CM हेमंत का तेवर तल्ख, कहा- अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं

Related Articles

Back to top button