
Ranchi: गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रविवार को आयी टेस्ट रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है. कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद डॉ महतो को मेदांता अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया है.
इसके पूर्व रविवार को ही झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. शुक्रवार को सीएमओ के दो कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. रविवार को पॉजिटिव पाये गये 17 लोग सीएम ऑफिस कैंपस और उसके सटे कैंपस में मिले हैं.
इसे भी पढ़ें – बेरमो उपचुनाव के पहले भाजपा को झटका, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन
सीएम की पत्नी का चालक पाया गया था कोरोना पॉजिटिव
दो दिन पहले सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का प्राइवेट चालक और सीएमओ के ही एक निजी सचिव के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग की गयी थी. इसके बाद रविवार को सीएमओ में काम कर रहे 17 और लोगों के कोरोना संंक्रमित मिले है.
इसे भी पढ़ें – पूर्ण लॉकडाउन की संभावना को डॉ रामेश्वर उरांव ने किया खारिज, विधायक इरफान पर कसा तंज- उन्होंने न टिकट दिया न प्रदेश अध्यक्ष बनाया
मंत्री-विधायक आ चुके हैं कोरोना संक्रमण की चपेट में
बता दें कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. परिवार में उनकी बेटी भी संक्रमित हुई थी. दोनों स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. इनके अलावा रांची के विधायक सीपी सिंह, टुंडी के विधायक मथुरा महतो भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – Breaking : सीएम ऑफिस के 17 और लोग हुए कोरोना पॉजिटिव





These are actually great ideas in concerning blogging.
I really like and appreciate your blog post.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.