JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का लाभ किशोरियों को नहीं देने के आरोप में गोड्डा की DSWO अनीशा कुजूर निलंबित

Ranchi: राज्य सरकार ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा अनीशा कुजूर को निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कुछ लाभ एक बालिकाओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष या शिकायत की गई थी कि उन्हें उक्त योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है. सीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया था और इसकी जांच का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी ने किया समन, कल होगी पूछताछ

बता दें कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य के योग किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

सरकार का मानना है कि उक्त योजना के लाभुक बालिकाओं को समय पर योजना का लाभ नहीं पहुंचाना जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा द्वारा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही एवं पूर्व में दिए गए सरकारी निर्देशों का उल्लंघन एवं उदासीनता को दर्शाता है ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. निलंबन अवधि में श्रीमती कुजूर का मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय दुमका रहेगा.

Related Articles

Back to top button