
Patna : राजधानी में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर यौनशोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाये. इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया. यह घटना रामकृष्णा नगर थाना इलाके की है. जहां की रहने वाली एक युवती ने अपने आशिक राहुल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. प्रेमिका के मुताबिक राहुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. वहीं, राम कृष्णा नगर थानेदार जागीर आलम से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने बाईपास इलाके के एक होटल में ले जाकर पांच दिन पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ेंः बाजार में खरीदारी करने गए युवक के साथ मारपीट, तीन पर मामला दर्ज




