
Giridih: जमुआ थाना इलाके के हारोड़े गांव में धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित मांस मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है. सूचना पाकर थाना प्रभारी विपिन कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का लोगों को आश्वासन दिया. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए.

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पिछले 10 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पर्चा भी परिसर में छोड़ा था और सोमवार को प्रतिबंधित मांस का मिलना यह गंभीर मामला है. ऐसे असामाजिक तत्व जो समाज में उन्माद फैलाना चाहते हैं वैसे लोगों को प्रशासन चिन्हित कर कार्रवाई करे. वहीं प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: कांटाटोली चौक से बूटी मोड़ तक बनेगा फोरलेन एलिवेटेड रोड, दो पूल आपस में जुड़ेंगे, डीपीआर की तैयारी




