
Giridih: जिले के राजधनवार-सरिया मेनरोड में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. करीब सात बजे बस और मारुति ओमनी के टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई.
इसे भी पढ़ेंः#BiharElection: BJP-JDU गठबंधन अटूट, नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA – अमित शाह
घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगो जमा हो गये. वही जानकारी मिलने के बाद सरिया पुलिस भी घटनास्थल आयी. अहले सुबह भीषण सड़क हादसा धनवार के निमाताण्ड के पास हुआ. जिसमें डुमरी थाना के जामताड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित शर्मा और सूरज शर्मा की मौत मौके पर हो गयी.

जानकारी के अनुसार डुमरी थाना के जामताड़ा गांव निवासी सूरज और रोहित बिरनी के मिठाई दुकान में मिठाई देकर वापस डुमरी लौट रहे थे. जबकि कोलकाता से परिवर्तन बस वापस बिरनी का बरमसिया लौट रहा था. इसी बीच निमाताण्ड के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम मै बस ने कार को टक्कर मार दी. जिससे रोहित और सूरज की मौत मौके पर हो गई.
इसे भी पढ़ेंः#EconomySlowdown: अब UN ने भारत की GDP ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 5.7% किया




