
Giridih : मंगलवार को धनतेरस के मौके पर जिले में जमकर खरीदारी की गई. सोने-चांदी के जेवर, स्टील के बर्तन, वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक के उपकरणों की खरीदारी की गई. सुबह से ही बाजारों में भीड़ दिखनी शुरू हो चुकी थी. शाम में लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था.
उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा की मानें तो गिरिडीह में पिछले तीन सालों की तुलना में इस साल धनतेरस के मौके पर 30 प्रतिशत से अधिक का कारोबार हुआ है. अमरजीत सिंह सलूजा के अनुसार पूरे जिले में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है.
इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया में वायरल हो रहा जेपीएससी पीटी में क्रमवार पास हुए स्टूडेंट्स का रिजल्ट
उन्होंने कहा कि मकान बनाने की चाह रखने वालों ने भी धनतेरस के मौके पर टीएमटी छड़ की खरीदारी की है. गौर करने वाली बात ये है कि मुस्लिम महिलाएं भी धनतेरस के मौके पर जेवर की खरीदारी करती नजर आईं. जेवर कारोबारी के अनुसार पूरे जिले में सोने और चांदी के 15 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है.
वाहनों की ब्रिकी भी धनतेरस के मौके पर खूब की गई है. हीरो शोरूम के मालिक प्रदीप जैन के अनुसार पूरे जिले में अलग-अलग कंपनियों के दो हजार से अधिक दो पहिया वाहनों की बुकिंग हुई है.
इसे भी पढ़ें:बंगाल में ममता का जलवा बरकरार सभी 4 सीटें जीतीं, हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, जानें अन्य सीटों का हाल

वाहनों का कारोबार पांच करोड़ से अधिक का रहा है. बाजारों में घर में इस्तेमाल होने वाले सामानों के साथ गीजर और मोबाइल की भी खरीदारी की गई.
इसे भी पढ़ें:दुःखद खबर : प्रख्यात चिकित्सक डॉ नयन कुमार का निधन




