Sports

65वीं सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में दमखम दिखायेंगे झारखंड के 10 पहलवान

Ranchi : अब स्पोर्ट्स एक्टिविटी देश भर में शुरू होने लगी है. राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल टूर्नामेंटों का आय़ोजन शुरू है. इस कड़ी में अब नोएडा (यूपी) में 65वीं सीनियर पुरुष फ़्री-स्टाइल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

24 से 25 जनवरी तक होनेवाले इस आयोजन में झारखंड की ओर से 10 पहलवान भाग लेंगे. इस कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड सीनियर पुरुष फ्री-स्टाइल कुश्ती टीम के चयनित पहलवानों की लिस्ट जारी कर दी गयी है.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से इस संबंध में सूचना जारी हुई है. संघ के अनुसार यही सेलेक्टेड पहलवान सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भी झारखंड की ओर से भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें : अरगोड़ा नदी से लेकर श्मशान तक की जमीन लूटने में लगे भू माफिया, रातोंरात खड़ी कर रहे बाउंड्री वॉल

57 किग्रा से 125 किग्रा तक की कैटेगरी में हैं कैंडिडेट

झारखंड कुश्ती संघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक फ़्री-स्टाइल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य की ओर से 57 किग्रा कैटेगरी से लेकर 125 किग्रा कैटेगरी तक में खिलाड़ी भाग लेंगे.

57 किग्रा कैटेगरी में विकास कुमार (बोकारो), 61 किग्रा वर्ग में रोहित कुमार राम (धनबाद), 65 किग्रा में मनीष कुमार (साहेबगंज), 70 किग्रा में आशीष कुमार यादव (साहेबगंज), 74 किग्रा में मोतीलाल यादव (जामताड़ा), 79 किग्रा में चिंटु कुमार (बोकारो), 86 किग्रा में महेश तामखाड़े (पूर्वी सिंहभूम), 92 किग्रा में नीलेश कुमार साहु (गुमला), 97 किग्रा में पप्पु कुमार साहु (लोहरदगा) औऱ 125 किग्रा में प्रकाश पांडेय (पश्चिमी सिंहभूम) पार्टिसिपेट करेंगे.

इसे भी पढ़ें : प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष डॉ उरांव ने कहा, 73 साल के इतिहास में किसी भी केंद्रीय सरकार को नहीं झेलनी पड़ी इतनी नाकामी

Related Articles

Back to top button