
Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला थानें दर्ज किया है. घटना में एक अज्ञात समेत 3 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें अनुप टोप्पो, जीनत टोप्पो, अभिषेक टोप्पो व एक अन्य को आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना 22 सितंबर की शाम 6 बजे के आस-पास की है. नाबालिग लड़की का अपहरण उसके घर से ही किया गया है. घटना के बाद परिवार के लोगों ने नाबालिग की खोज-बीन की थी. कुछ पता नहीं चलने पर दो दिनों के बाद मामला बिरसानगर थाने पर पहुंचा था. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस जांच में जूट गई है.
इसे भी पढ़ें- सोनारी में नाली विवाद में पत्थर और हेलमेट से हमला, चार घायल




