Deoghar

धनबाद: नगर आयुक्त ने किया पदभार ग्रहण

Dhanbad : धनबाद नगर निगम कार्यालय में बुधवार को 24 वां नगर आयुक्त के रूप में रवि राज शर्मा ने पदभार ग्रहण किया. जबकि 23वें नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने पदभार सौंपा. नए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि नगर निगम का पहली प्राथमिकता होगा. “स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद” एवं आम नागरिकों से नगर निगम के प्रति सहयोग की अपेक्षा करने की अपील की जाती है. नगर निगम के प्रति अपना पूर्ण रूप से सहयोग करें धनबाद नगर निगम आपकी सेवा में हमेशा आपके साथ है. जबकि नए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने कहा कि धनबाद को मैं अच्छी से भारी भांति जानता हूं क्योंकि पहले का कार्य क्षेत्र अलग था लेकिन इस बार कार्य क्षेत्र अलग है निश्चित तौर पर नगर निगम को अच्छी बुलंदी पर ले जाने का सफल प्रयास करेंगे.
पुराने नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा कि धनबाद नगर निगम गंदगी के पायदान से काफी उठकर साफ एवं स्वच्छ सुंदर शहर के रूप में अच्छे पायदान की लिस्ट में शामिल हुआ है. क्योंकि धनबाद नगर निगम बहुत ही बड़ा मिलेनियम सिटी है यहां की नागरिकों को नगर निगम का सहयोग करना चाहिए तो निश्चित तौर पर नगर निगम स्वच्छ धनबाद स्वस्थ धनबाद की पायदान काफी तेजी से छलांग लगाएंगे ऐसा उम्मीद है. धनबाद में 50% क्षेत्र बीसीसीएल की है जिसमें साफ सफाई बड़ी चुनौती है लेकिन लोगों का सहयोग बहुत ही आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button