
Giridih: कोरोना के संक्रमण से गिरिडीह अछूता नहीं है. बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी भी हुई है. बावजूद इसके ना तो आम लोग ही सतर्क नजर आ रहे हैं और ना ही सरकारी कार्यालय के बाबू अलर्ट दिखते हैं. इसकी बानगी बुधवार को शहर के अरगाघाट के श्रम कल्याण केन्द्र परिसर स्थित श्रमाधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला.
जहां सरकार की योजना के अनुसार, साड़ी और शर्ट-पैंट लेने के लिए महिलाओं से लेकर पुरुषों की भीड़ लग गई. श्रमाधीक्षक रविशंकर तो गायब थे, लेकिन कार्यालय के कई बाबू मौजूद थे. इस दौरान श्रम अधीक्षक का कार्यालय दो हिस्सों में बंटा दिखा.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड में हो सकता है लॉकडाउन, शिक्षा मंत्री बोले- कोरोना की चेन को तोड़ना जरूरी
न दो गज की दूरी दिखी, न ही मास्क
इस दौरान सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ थी. जबकि चंद महिलाओें के चेहरे पर मास्क नजर आया. वहीं जो महिलाएं बगैर मास्क लगाएं साड़ी लेने पहुंची थी. कई महिलाएं अपने साथ अपने छोटे बच्चे को भी लेकर आयी थीं. श्रमाधीक्षक रविशंकर से जब कार्यालय में लगी भीड़ पर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े साफगोई से टाल-मटोल कर फोन ही काट दिया. जबकि कार्यालय के अन्य कर्मचारियों का कहना था वे लोग महिलाओं को समझा कर थक चुके है. लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं.
इस बीच जब महिलाओं से भीड़ लगाने का कारण पूछा गया, तो महिलाओं ने कहा कि उनलोगों को साड़ी देने की बात कहकर बुलाया गया था. हालांकि, मीडिया कर्मियों को देख कार्यालय के कर्मचारी हरकत में आएं. और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की. लेकिन सवाल उठता है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखेगी तो आम आदमी क्या करेंगे. बढ़ते संक्रमण के बीच ऐसी लापरवाही कईयों पर भारी पड़ सकती है.
इसे भी पढ़ेंःभाजपा का दावा झूठा निकला, PM Cares Fund से नहीं खरीदा गया एक भी वेंटिलेटर, RTI से हुआ खुलासा




