Giridih

गिरिडीह एसडीएम ने शांति समिति के सदस्यो के साथ की बैठक

Giridih: सेंट्रलपीठ में दो युवकों के बीच के मामूली विवाद के दौरान दो समुदाय में पत्थरबाजी की घटना के बाद अब हालात सामान्य हो चुके हैं. और इसी क्रम में रविवार को गिरिडीह के सदर एसडीएम विशालदीप खलखो के नेतृत्व में सेंट्रलपीठ में शांति समिति की बैठक किया गया. इस दौरान एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, बेंगाबाद थाना इंस्पेक्टर ममता कुमारी और बीडीओ गणेश रजक भी शामिल हुए. तो शांति समिति के बैठक में कई स्थानीय लोग भी शामिल थे. इस दौरान समिति के सदस्यो ने अपने अपने बातो को रखा. कई सदस्यो का कहना था की कोयला चोरी के अवैध कमाई के कारण युवा अब घातक नशे का सेवन कर रहें है. जिसका शिकार सबसे अधिक युवा पीढ़ी हो रहे है. तो इलाके में हिंसक घटना को अंजाम भी दे रहे है. समिति के सदस्यो ने कहा की इलाके में कई दुकानों में ऐसे नशे का समान बेचा जा रहा है. जिसका सेवन करने दूसरे मुहल्ले के युवा आते है और पूरे मुहल्ले को बदनाम करते है. इधर समिति के सदस्यो की बातो को सुनने के बाद एसडीएम विशालदीप ने कहा की युवा पीढ़ी अगर नशे का सेवन कर बर्बाद हो रहे है तो इसकी जिम्मेवारी माता पिता का होना चाहिए. एसडीएम ने कहा की हर हाल में समाज को एकजुट हो कर रहना है. युवाओं को भटकने से बचाना है. इसकी जिम्मेवारी भी माता पिता को उठाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button