
Giridih : गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक गुरुवार की शाम शहर के इंडोर स्टेडियम में की गई. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव शामिल हुए. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा और डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सुनील मोदी, सचिव मुकेश कुमार और मीडिया प्रभारी विनोद कुमार उप सचिव रोमल सिंह भी मौजूद रहे.
बैठक में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस साल बैडमिंटन टूर्नामेंट 18 और 19 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा. पांच श्रेणी में होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन इंडोर स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति HC ने रखी बरकरार
इस दौरान एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह सलूजा को बताया गया कि इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ी आकाश पंडित ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान दुमका और हजारीबाग में अपने खेल का दमदार प्रदर्शन किया. आर्थिक हालात बेहतर नहीं रहने के कारण आकाश पंडित पिछड़ भी सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:7वीं-10वीं जेपीएससी के पीटी परीक्षा में पूछे गये चार प्रश्नों के गलत जवाब को लेकर हाइकोर्ट में रिट दायर
जानकारी मिलने के बाद उपाध्यक्ष सह सलूजा गोल्ड टीएमटी के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा ने आकाश पंडित को एक साल तक वित्तीय सहयोग देने का भरोसा दिया है.
साथ ही कहा कि अब आकाश अगले एक साल तक सलूजा गोल्ड के स्पॉन्सरशिप में खेल को जारी रखेंगे. बैठक में दीपक सोंथालिया, रिंकू सिंह, दीपक गुप्ता, अमित कुमार समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:हर घर दस्तक अभियान 19 नवंबर से, दूसरा डोज नहीं लेनेवालों को चिन्हित कर किया जायेगा टीकाकरण




