Court NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह पर चलेगा मुकदमा

कंगना रनौत के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

Dhanbad: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध धनबाद की अदालत में मंगलवार को मुकदमा किया गया था. जिसपर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार कर ली है. फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमे की सुनवाई होगी.

कांग्रेस नेताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. झरिया निवासी अधिवक्ता एसपी सिंह ने मुकदमा दायर करते हुए आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने का निवेदन अदालत से किया था. इस मामले में धनबाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 7 दिसंबर को मुकर्रर की है.

इसे भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति HC ने रखी बरकरार

वहीं, एक दूसरे मामले में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ भी सदर थाना क्षेत्र के पांडरपाला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने मुकदमा दायर किया था.

जिसे भी अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है. इस मामले में अदालत ने अगली तारीख 16 दिसंबर तय की है.

इसे भी पढ़ें:हर घर दस्तक अभियान 19 नवंबर से, दूसरा डोज नहीं लेनेवालों को चिन्हित कर किया जायेगा टीकाकरण

Related Articles

Back to top button