
Giridih: भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी के.के खंडेलवाल को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, गिरिडीह शाखा ने ने शनिवार को सम्मानित किया. शहर के श्याम मंदिर में हुए सम्मान समारोह में उद्योगपति संतोष सरावगी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्रवण केडिया, सचिव दिनेश खेतान ने श्रीमद्भागवत गीता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में अपने अनुभव साझा करते हुए रिटायर्ड आईएएस खंडेलवाला ने कहा कि गिरिडीह कॉलेज से पढ़ाई कर वो साल 1981 में आईआईटी जेईई से ऑल इंडिया रैंकिग 52 स्थान हासिल किया. और 8वां रैंक हासिल कर आईएएस बने, लेकिन अनुभव साक्षा करने के क्रम में रिटायर्ड आईएएस खंडेलवाल ने कहा कि आईआईटी से इंजिनियरिंग की तैयारी करने से पहले हर छात्रों को कक्षा आठ से 10 तक का अध्ययन खास तौर पर फोकस करने की जरुरत है. इधर सम्मान समारोह के दौरान अध्यक्ष केडिया ने कहा कि के. के खंडेलवाल के शुुरुआती शिक्षा से हर छात्रों को सीखने की जरुरत है. और इसलिए रिटायर्ड आईएएस ने रांची में एक शिक्षण संस्थान की स्थापना किया. जिसे छात्रों को उचित शिक्षा मिल सके. इधर सम्मान समारोह में सतीश केडिया, डा. सज्जन डोकानिया, संजय भूदोलिया, अनिल अग्रवाल, अमित जालान, प्रभात खेतान, सुनील खंडेलवाल, प्रदीप डोकानिया, अरुण लाडिया, प्रदीप अग्रवाल और प्रदीप जैन समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Giridih : छंटनी के विरोध में मजदूर संगठन समिति ने फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन




