
Giridih : शुक्रवार की देर रात मुफ्फसिल थाना और सदर प्रखंड के कोठवा पहाड़ी जंगल में शरारती तत्व के लोगों द्वारा गोवंश की हत्या कर खाने का मामला सामने आया है. इसकी भनक लगते ही जीतपुर के मुखिया बीरबल मंडल और वार्ड सदस्य सुभाष वर्मा के साथ नरेश वर्मा और राजेश वर्मा समेत कई ग्रामीण कोठ्वा पहाड़ी इलाके में पहुंचे, लेकिन इनके पहुंचते ही अपराधी वहां से फरार होने में सफल रहे. भागने के क्रम में आरोपियों का बाइक वहीं छूट गया जिसमें गोवंश के कुछ अवशेष मिले.

इस दौरान मुखिया ने घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया. पुलिस काफी देर बाद घाटनस्थल पहुंची. थाना के एएसआई रंजन सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे औऱ मामले की जांच की. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा. मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से गोवंश के कुछ अवशेष हासिल किया है. जिसमें इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो जीतपुर के रास्ते कोठवापहड़ी इलाके के जंगल में गोवंश की तस्करी खुलेआम हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा : आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर हत्या करने का प्रयास, घायल सदर अस्पताल में भर्ती




