Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह : पंचायत सेवक विजय भदानी हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी श्रवण राय को पुलिस ने दबोचा

Giridih : पंचायत सेवक विजय भदानी हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी श्रवण राय को भेलवाघाटी थाना पुलिस ने रविवार की देर रात बिहार के चकाई थाना के सिमराधाब गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार आरोपी श्रवण राय हत्याकांड के बाद दो साल से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की देर रात सिमराधाब में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा है.

क्या है मामला

बताते चलें की साल 2020 में गिरिडीह के भेलवाघाटी के जगसिमार के पंचायत सेवक विजय भदानी की हत्या श्रवण राय, राधिका देवी और राजू यादव ने मिलकर कर दी थी. मृतक का शव भेलवाघाटी के बरमसिया गांव के एक पहाड़ी के समीप मिला था. बताया ज रहा कि मृतक पंचायत सेवक का राधिका देवी से अवैध संबध चल रहा था. जब राधिका देवी के पति को इसकी जानकारी मिली तो हत्या की योजना बनाकर पंचायत सेवक की हत्या कर दी और शव को पहाड़ी के समीप फेंक दिया गया. दूसरे दिन पुलिस ने शव को बरामद कर जांच में जुटी, और हत्याकांड में शामिल राजू यादव के साथ राधिका देवी को भी गिरफ्तार किया. जबकि तीसरा आरोपी श्रवण राय फरार हो गया था.

इसे भी पढ़ें: मौसम अलर्ट : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन, इन राज्यों में होगी बारिश

Related Articles

Back to top button