Crime NewsGiridihJharkhand StoryNEWSRanchi

Giridih: सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, अपराध की योजना बनाते दो अन्य भी धराए 

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने थाना इलाके के औंरा अरगडिहा के समीप सीएसपी संचालक से दो लाख 40 हजार लूट मामले में फरार पांचवे अपराधी नूर मोहम्मद को पुलिस दबोचने में सफल रही जबकि सीएसपी संचालक से लूटे गए बाइक को भी पुलिस ने इसी नूर मोहम्मद के पास से बरामद भी कर लिया. लेकिन पूछताछ में नूर मोहम्मद ने स्वीकारा कि उसने ही सीएसपी संचालक से लूट की योजना बनाया था. पुलिस के अनुसार नूर मोहम्मद बगोदर थाना इलाके के बेको गांव का निवासी है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में सात गिरफ्तार, अन्य राज्यों में घटनाओं को अंजाम दे चुके थे गिरफ्तार शातिर

जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक से पांच अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले दो अपराधियों को दबोचने में सफल रही. दोनों ने पूछताछ में तीन और अपराधी मुबारक अंसारी, जसीन अंसारी, अल्ताफ रजा, जावेद अख्तर और नूर मोहम्मद का नाम कबूला था. पूछताछ के आधार पर एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में पुलिस ने दो और अपराधियो को पकड़ा, जबकि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नूर मोहम्मद को लूटे गए बाइक और दो लाख 40 हजार बरामद किए गए 38 हजार के साथ दबोचने के सफल रही.

इधर एसडीपीओ के नेतृत्व में बगोदर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग के विष्णुग्गढ निवासी रामलाल मरांडी को भी दबोचने में सफल रही. पुलिस की माने तो पिछले 12 फरवरी को बगोदर थाना पुलिस ने पहले एक होटल से देशी पिस्तौल के साथ दाऊद अंसारी को दबोचने में सफल रही थी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दाऊद को पकड़ा था. पूछताछ में दाऊद ने कबूला कि वह अपने सात साथियों के साथ किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए होटल में जुटा था. जिसमें राम लाल मरांडी भी शामिल है. इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रामलाल मरांडी को भी पकड़ने में सफल रही.

Related Articles

Back to top button