
Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना के थानसिंहडीह नोनफाड़वा पुल से बाईक सवारों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल, एक खोखा और बिजली का तार बरामद किया गया है.
बुधवार को जमुआ थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नवीन सिंह ने बताया कि 27 जनवरी की शाम सात बजे स्कॉर्पियो पर सवार 7 अपराधियों ने नोनफोड़वा नया पुल के पास लूट कांड घटना को अंजाम दिया था.
इसे भी पढ़ेंः #Murshidabad: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान चली गोली, दो की मौत
गिरोह का मास्टर माइंड अब भी फरार

हथियार से लैस अपराधियों ने इस दौरान तीन बाईक सवारों से उनके बाईक को छीनने के साथ मोबाइल और नकद रुपये भी लूट लिये थे. पुलिस ने दो दिन बाद मानिकपुर जंगल से लूटपाट में शामिल रविरंजन यादव को दबोच लिया.
उसके पास से बाईक और एक जिंदा कारतूस व बिजली के तार व कई उपकरण भी बरामद किये. एसडीपीओ सिंह की मानें तो जिस गिरोह ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, उस गिरोह के छह सदस्य अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.
फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में अब पुलिस भी जुटी हुई है. प्रेसवार्ता के क्रम में पूरे गिरोह की पहचान का दावा एसडीपीओ नवीन सिंह ने करते हुए कहा कि गिरोह के मास्टर मांइड समेत छह आरोपी अब भी फरार हैं.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड सरकार : मंत्रियों के बंटे विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग ने जारी की अधिसूचना
इसे भी पढ़ेंः #Kolkata डॉक पर कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता




