
Giridih: पचंबा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के दो युवकों को दबोचा है. गिरफ्तार दोनों आरोपी युवकों में एक मो. राजा और दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पचंबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को बिशनपुर मुहल्ले से उस वक्त दबोचा, जब दोनों एक ई-रिक्शा के जरिए 25 किलो प्रतिबंधित मांस आपूर्ति करने जा रहे थे. इसी दौरान दोनों को रंगेहाथ पकड़े गए. वैसे पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है कि दोनों प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति कहां करने वाले थे और कहां से लेकर चले थे, लेकिन पुलिस का दावा है कि बिशनपुर इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस का अवैध कारोबार चल रहा है, क्योंकि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह जरुर बताया कि वो दोनों ने बिशनपुर इलाके से प्रतिबंधित मांस को डिमांड के अनुसार लोड कर पहुंचा रहे थे. इसी दौरान पचंबा पुलिस ने दोनों को दबोचा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः बाईक चोर गिरोह के मुख्य सरगना गिरफ्तार, तीन बाईक भी बरामद




