GiridihJharkhand

गिरिडीह : चार नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बने नौ कंटेनमेंट जोन,  डुमरी के 10 और जमुआ के 15 गांव सील

Giridih :  चार दिनों में गिरिडीह में कुल नौ कोरोना संक्रमितों मरीजों के मिलने से जिले में नौ कटेंनमेंट जोन बन गये हैं. इनमें से चार मरीज 24 घंटे के अंदर मिले हैं. सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा ने बुधवार की देर रात डुमरी में तीन युवक और जमुआ में एक महिला पॉजिटिव मरीज के मिलने की पुष्टि की. इसके बाद डीसी राहुल सिन्हा के निर्देश पर चारों संक्रमितों को देर रात सदर प्रखंड के बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया.

इसे भी पढ़ेंः नीरव मोदी के पक्ष में कांग्रेस में शामिल पूर्व जज अभय थिप्से ने दी गवाही, बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला

जानकारी के अनुसार ये मरीज डुमरी के नवासार और भंडारो गांव के हैं. ये गुजरात के सूरत से लौटे थे. दोनों संक्रमित युवकों की उम्र 22 से 28 के बीच है. सूरत से लौटने के बाद दोनों युवक होम क्वांरटीन में रखा गया था. लेकिन दोनों युवकों के कई बार घर से बाहर निकलने की बात सामने आई है. संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों के नेत्तृव में सदर अस्पताल से डुमरी प्रखंड के नवासार और भंडारो पहुंचे सेन्ट्रल क्यूआरटी की टीम ने दोनों संक्रमित युवकों के संपर्क में आएं 12 लोगों को होम क्वांरटाईन कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने ट्विट कर भारत सरकार से कहा – मेरे सारे पैसे ले लो और सभी केस बंद कर दो

नवासार और भंडारो एक ही पंचायत में हैं और इसके आसपास आठ अन्य गांव है. एसपी के निर्देश पर दोनों गांव से सटे करीब तीन किमी के इलाके में कर्फ्यू लगाने के साथ सील कर दिया गया है.

सूरत से ही लौटा डुमरी का तीसरा संक्रमित सरसाखों गांव निवासी पूरे परिवार के साथ गांव के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पहले से क्वांरटाईन सेंटर में था. सेन्ट्रल क्यूआरटी टीम ने पूरे परिवार को क्वांरटीन सेंटर में ही छोड़ दिया. लेकिन उनके सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेज दिया है. महिला मरीज जमुआ के चनमानो गांव की है. यहां मंगलवार की रात मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी.

चनमानो गांव के तीन किमी के इलाके को गत बुधवार को ही सील कर दिया गया था. चनमानो के साथ करीब 15 अन्य गांवो को सील किया गया है. महिला के संपर्क में आये 25 लोगों के सैंपल लिए गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः राज्य में 20 मई तक बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button