
Giridih : जिले के सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा ने बताया कि अब तक पूरे जिले में 304 सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे. जिसमें रविवार को 15 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बाकी की रिपोर्ट पहले आ चुकी थी.
इनमें से कुल मिलाकर 276 केस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. जिसमें शहर के गद्दी मुहल्ला स्थित बंसती देवी गोयनका हॉस्पिटल में भर्ती प्रसूती महिला की जांच रिपोर्ट भी शामिल है.
इसे भी पढ़ेंः #Dumka : आम लोगों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में गोपीकांदर थाना प्रभारी निलंबित
इधर राजस्थान के कोटा से 140 छात्र-छात्राओं का जत्था छह बसों से रविवार की देर रात शहर पहुंचा. डीसी राहुल सिन्हा के साथ अपर समाहर्ता आलोक कुमार, एनडीसी सुदेश कुमार और सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. अशोक कुमार, डा. एलएन दास समेत स्वास्थ कर्मी ने छात्रों की स्क्रीनिंग में भूमिका निभायी.
स्क्रीनिंग के बाद छात्रों के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें डीसी ने छात्रों को उनकी परेशानी से अवगत होने की बात कही. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगले 21 दिनों तक हर छात्र को होम क्वारेंटाइन में ही रहना है. इसके बाद छात्रों को उनके अभिभावक अपने घर लेकर गये. वहीं दूसरे प्रखंड के छात्रों को प्रशासनिक स्तर पर वाहनों से भेजा गया.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, रजिस्टर मजदूरों का खर्च रेलवे को भुगतान करेगा केंद्रीय नेतृत्व





781709 482629Oh my goodness! an incredible post dude. Thanks a ton Nonetheless I will probably be experiencing difficulty with ur rss . Do not know why Not able to join it. Can there be everybody acquiring identical rss issue? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 79982