
Giridih : धनवार थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. नाबालिग के पिता ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. आवेदन में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंगलवार की दोपहर उनकी बेटी स्कूल से लौटी, और बकरी चराने खेत की और चली गई. इसी दौरान आरोपी राजेश नारायण देव ने उनकी बेटी का मुंह बंद कर एक स्कूल के कमरे में ले गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान आरोपी ने बेटी को किसी से नही बताने की धमकी देते हुए थप्पड़ भी मारे. धनवार पुलिस अब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गयी है और आरोपी को दबोचने को लेकर छापेमारी भी कर रही है.
दूसरी तरफ मामले को लेकर भाकपा माले की नेत्री जयंती चौधरी और विनय सोंथलिया समेत कई राजनीति दल के नेताओं ने धनवार पुलिस से आरोपी के खिलाफ कारवाई का मांग की है. मंगलवार की देर रात ही कई राजनीति दल के नेता पुलिस थाने पहुंच गए. नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में धनवार पुलिस ने आरोपी राजेश नारायण देव के खिलाफ पोस्को एक्ट के साथ दुष्कर्म की धारा-376 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:लालू यादव पर पलामू कोर्ट ने लगाया 6 हजार का जुर्माना, चुनाव के दौरान नियमों के उल्लंघन का था आरोप




