GiridihJharkhand

गिरिडीह : लोजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने कहा- JMM भी करे द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

Giridih : राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने रविवार को प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर देश के आदिवासियों का गौरव बढ़ाया. और अब जेएमएम को चाहिए कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर आदिवासी हितो की रक्षा करें.

उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए पहले से और मजबूत हुआ हैं, और एक ही लक्ष्य है एनडीए की उम्मीदवार और पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को देश के सबसे ऊंचे पद पर बिठाया जाए. प्रेसवार्ता में उनके साथ पार्टी के विनीत कुमार, युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष सूरज पांडेय के साथ कमलेश शर्मा, स्टूडेंट लोजपा की अध्यक्ष शिवानी सेठ, विक्रम गुप्ता और किशन राज भी शामिल हुए.

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा अब हालात को देखते हुए वक्त आ गया है की राज्य में युवाओं के हित के लिए युवा आयोग का गठन होना चाहिए. इसे राज्य में रोजगार सृजन के रास्ते खुलने की उम्मीद है. गिरिडीह में लोजपा का एक माह के भीतर नई कमिटी का गठन कर लिया जाएगा. जबकि पुरानी कमिटी को भंग कर दिया गया है. नई कमिटी में पार्टी सक्रिय सदस्यो को चुनेगी.

इसे भी पढ़ें : मांडर में मतगणना : नेहा की बड़ी बढ़त, गंगोत्री को 11,245 मतो से पीछे छोड़ा

Related Articles

Back to top button