
Giridih : गिरिडीह रेलवे स्टेशन से सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड गिरिडीह कोलियरी को जाने वाली रेलवे ट्रैक के नीचे की जमीन लगभग 60 फीट तक धंस गई. यह हादसा कोयला के अवैध खनन के कारण हुआ है. घटना मंगलवार की सुबह मुफस्सिल थाना इलाके के हेठलापीठ के पास की है. इस घटना के बाद रेल से कोयला की ढुलाई का काम प्रभावित हुआ है.
इसे भी पढ़ें- मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने डीसी से की हिनू स्थित शिशु सदन को खोलने और बच्चे लौटाने की मांग
पहले से जर्जर थी रेलवे ट्रेक
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन से सीसीएल के सीपी साइडिंग तक अलग रेल लाइन बिछाई गई है. दशकों पुराने इसी लाइन से गिरिडीह कोलियरी का उत्पादित कोयला मालगाड़ी पर लादकर भेजा जाता है. भू-धंसान की सूचना मिलते ही सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मीकांत महापात्रा व कई पदाधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कर्मियों को जल्द से जल्द ट्रैक की मरम्मत करने का निर्देश दिया. सीसीएल क्षेत्र में बार-बार हो रहे भू-धंसान के बारे में परियोजना पदाधिकारी ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.




