
Ranchi : डीडी झारखंड अब चौबीस घंटे का चैनल बन जाएगा. डीडी झारखंड का प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से करने की घोषणा की गयी है .साथ ही धनबाद में एफएम केंद्र खोला जाएगा.धनबाद एफएम केंद्र को 26 जनवरी से पहले शुरु कर दिया जाएगा.वहीं डीडी झारखण्ड इसी वित्तीय वर्ष में चालू किया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय झारखंड में दूरदर्शन और आकाशवाणी की आधारभूत संरचना और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है. जिससे इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में आसानी होगी. इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने आज रांची में दी. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का झारखंड पर खास फोकस है. दोनो लोक प्रसारकों के मजबूत बनाने पर मंत्रालय गंभीर है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों की देखरेख के नाम पर अनुदान राशि का मनचाहा उपयोग कर रहे एनजीओ, जांच में हुआ खुलासा
डीडी झारखंडबन जाएगा चौबीस घंटे का चैनल
इस वित्तीय वर्ष में डीडी झारखंड का प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से करने की घोषणा की. इसके बाद डीडी झारखंड चौबीस घंटे का चैनल बन जाएगा फिलहाल सिर्फ साढे पांच घंटे का कार्यक्रम यहां से प्रसारित किया जाता है. वहीं धनबाद एफएम केंद्र को 26 जनवरी से पहले शुरु कर दिया जाएगा जिससे राज्य के लोगों को फयदा होगा. अमित खरे मंगलवार को दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र रांची के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने डीडी बिहार पर शाम 7:15 प्रसारित होने वाले झारखंड बुलेटिन को बढा कर आधा घंटा करने और आकाशवाणी केंद्र रांची से दोपहर 1.10 से दस मिनट का नया प्रादेशिक समाचार शुरु करने पर सहमति प्रदान की.
इसे भी पढ़ें- मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने डीसी से की हिनू स्थित शिशु सदन को खोलने और बच्चे लौटाने की मांग
संथाल परगना में रेडियो प्रसारण की पहुंच बढ़ाने पर भी विचार
उन्होंने जल्द इन बुलेटिन को शुरु करने का आदेश सक्षम प्राधिकार को दिया है. अमित खरे ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के अधिकारियों को स्थानीय लोगों की आकंक्षाओं के अनुसार कार्यक्रम निर्माण करने का निदेश दिया. राज्य और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार अंतिम आदमी तक पहुंचाने में रेडियो और दूरदर्शन में क्षमता है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि संथाल परगना में रेडियो प्रसारण की पहुंच बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है. इसके लिए जरूरी तकनीकी पक्षों में सुधार किया जाएगा. दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रमों का लाभ सुदूर क्षेत्र का आदमी भी उठा सके, यह सरकार का लक्ष्य है.
इसे भी पढ़ें- मध्याह्न भोजन के लिए बननेवाले सेंट्रलाइज्ड किचन की स्थिति ठीक नहीं
दूरदर्शन और आकाशवाणी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं
अमित खरे ने गांधीजी के 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर गांधी दर्शन पर आधारित कार्यक्रम बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड गांधीवादी विचार का पालन बढी दृढता से करता आ रहा है. राष्ट्रीयस्तर पर लोगों को पता चले कि झारखंड के कण कण में गांधीवाद है. खासतौर पर तानाभगत और गांधी जी से जुड़े जगहों पर आधारित कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसमें दूरदर्शन और आकाशवाणी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं. जिसका फायदा राज्य की गरीब जनता को होगा. एक सवाल के जबाब में अमित खरे ने बताया कि गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पार्टनर स्टेट बनने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है इससे फिल्म और पर्यटन मानचित्र पर राज्य को जगह बनाने में मदद मिलेगी.




