GiridihKhas-Khabar

गिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी

Giridih: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओपन कास्ट माइंस से धड़ल्ले से अवैध कोयले का कारोबार जारी है. ये कारोबार सफेदपोश की संरक्षण में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, ओपन कास्ट माइंस से हर दिन रात के अंधेरे में सैकड़ों टन अवैध कोयला मोटरसाइकिल और बैलगाड़ी में लोड करके डिपो में डंप किया जाता है.

फिर अवैध कोयला को डिपो से ट्रक में लोड कर बिहार और यूपी की मंडी में भेजा जा रहा है. अवैध  रूप से हर दिन करीब 10 ट्रक अवैध कोयला गिरिडीह के ओपन कास्ट माइंस से बिहार और यूपी की मंडी में लाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें –साइड लाइन हुए प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर, प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल

कोयला चोरी रोकने में सीसीएल और पुलिस दिखती है लाचार

जानकारी के मुताबिक, कोलियरी से उत्पादित कोयले का आधा हिस्सा तस्कर लूटकर ले जाते हैं. लेकिन सीसीएल प्रबंधन व मुफ्फसिल पुलिस इसे रोक पाने में लाचार दिखती है. क्योंकि रात के वक्त   कोयले की लूट होती है. सैकड़ों लोगों की भीड़ रात के वक्त मौजूद होती है, जिससे उस वक्त दखल देने का मतलब जान से भी हाथ धोना है.

गिरिडीह : ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित ओपन कास्ट माइंस, जहां होता है अवैध कोयला खनन

ऐसे मामलों को लेकर पहले भी सीसीएल के कई सुरक्षा गार्डों पर कोयला तस्करों ने जानलेवा हमला किया है. लिहाजा इस गिरोह को छेड़कर सीसीएल व पुलिस प्रशासन शांति बिगाड़ना नहीं चाहती है. यही कारण है कि ओपेन कास्ट से अवैध कोयला चोरी का काम चल रहा है.

सफेदपोश के संरक्षण में हो रहा अवैध कोयले का कारोबार

सीसीसीएल के ओपन कास्ट माइंस में रात होने के बाद सीसीएल का नहीं बल्कि कोयला तस्करों का  दबदबा शुरू हो जाता है. कोयला चोर बेझिझक जान को हथेली में रखकर माइंस से कोयला निकालते हैं.

हर दिन हजारों की संख्या में लोग ओपन कास्ट माइंस में प्रवेश करते हैं और सैकड़ों टन कोयले की चोरी करते हैं. सूत्रों की मानें तो ओपेन कास्ट माइंस में कोयला माफियाओं का एक क्षत्र राज चलता है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओपन कास्ट माइंस
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओपन कास्ट माइंस के छोटे खंता, जिससे अवैध कोयला खनन किया जाता है.

इनके आगे सीसीएल के सुरक्षाकर्मी भी नतमस्तक रहते हैं. रात होते ही यहां कोयला तस्करों का साम्राज्य कायम हो जाता है. जबकि इस धंधे में कई सफेदपोश भी शामिल हैं. पुलिस तो छापेमारी करती है, लेकिन इस धंधे के छोटे तस्करों को ही गिरफ्तारी कर पाती है. इस तस्करी में बड़े धंधेबाज पर्दे के पीछे रहकर अपने राजनीतिक वर्चस्व के चलते हमेशा बच निकलते हैं.

इसे भी पढ़ें –  #COVID-19  : PM मोदी के प्रस्ताव पर मुहर, SAARC देश रविवार को करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंथन

डिपो में डंप किया जाता है कोयला

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओपन कास्ट माइंस से निकाले गये अवैध कोयले को जमुआ, बिरनी क्षेत्र में कोल डिपो में डंप किया जाता है. फिर वहां से अवैध कोयला ट्रक में लोड करके बिहार के डेहरी जिला और यूपी के वाराणसी मंडी में भेजा जाता है. मंडी में हर दिन करीब 10 अवैध कोयला लदा ट्रक गिरिडीह के ओपन कास्ट माइंस से निकलता है.

माफियाओं ने किया था युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

सीसीएल ओपन कास्ट क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए सीसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर अनिल पासवान के निर्देश पर कई लोग गये थे. मैनेजर के निर्देश पर जाने वालों में युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, माइनिंग सरदार बलराम यादव तथा ओपन कास्ट खदान के सिक्योरिटी हेड जटलु महतो इंस्पेक्शन के लिए 13 मार्च को गये थे.

और जहां-जहां अवैध खंता चल रहा था, वहां ओबी गिराने के लिए रास्ता बनवाया जा रहा था. ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके. इसी क्रम में जब सारे लोग क्षेत्र भ्रमण कर ओपन कास्ट कार्यालय आये.

और ओपन कास्ट कोयला डिपो के पास जब ऋषिकेश मिश्रा अपनी बुलेट से लौटने लगे, इसी दौरान दर्जनों कोयला माफिया एवं खंता संचालक ने ऋषिकेश मिश्रा को घेर लिया और उनको जान से मारने की कोशिश की थी. हालांकि सीसीएल का सुरक्षाकर्मी ने वहां पहुंचकर उन्हें बचा लिया.

इसे भी पढ़ें – लगातार हो रही बारिश के कारण झरिया के घनुडीह के दर्जन भर घरों में पड़ी दरार, लोगों में दहशत का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button