DhanbadJharkhand

लगातार हो रही बारिश के कारण झरिया के घनुडीह के दर्जन भर घरों में पड़ी दरार, लोगों में दहशत का माहौल

Dhanbad : लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण झरिया के घनुडीह के कई घरों में दरारें पड़ गयी हैं और गैस का रिसाव हो रहा है. बताया जा रहा है कि रविवार को लगभग दर्जन भर घरों में दरारें पड़ गयी हैं.

साथ कई जगहों से गैस का रिसाव भी होने लगा है. जिससे झरिया के घनुडीह के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी बीसीसीएल के अधिकारियों को दे दी गयी है.

लेकिन बीसीएल के अधिकारियों ने अब तक लोगों की खोज-खबर भी नहीं ली है जिससे लोगों में आक्रोश का माहौल है.

इसे भी पढ़ेंः #Finance_Minister निर्मला सीतारमण ने SBI को संवेदनहीन और अक्षम करार दिया,  बैंक अधिकारियों ने कहा, ऐसा व्यवहार उचित नहीं

जब कोई हादसा होता है तो खुलती है बीसीसीएल की नींद

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है. भू धंसान में दबकर किसी की मौत हो जाती है तो बीसीसीएल और जिला प्रसासन की नींद खुलती है. वह भी कुछ दिनों के लिए. बाकी दिन वे लोग अग्नि और भू धंसान वाले क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुधि लेने भी नहीं आते.

स्थानीय लोगों ने बताया कि दरारों के कारण उनके घर असुरक्षित हो गये हैं. इस घर में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इसके बावजूद उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः देश में तेजी से बढ़ रहा #CoronaVirus का खतरा, 24 घंटे के अंदर 15 से अधिक नये मामले

इनके घरों में पड़ी है दरारें 

एक और घर में पड़ी दरार.

सूरज निषाद, मंटू रवानी, प्रतिमा देवी, सुरेश रविदास, रेशमी देवी, डब्लू कोइरी, सरिता देवी, कन्हाई राम, मीना देवी, ताराचंद सिंह, गौतम रजक,  बाबू चंद रजक आदि के घरों में रविवार को दरारें पड़ गयी. इन लोगों ने बताया कि इन घरों में दरार पड़ जाने के कारण उन लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

वे लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. घनुडीह अग्नि और भू धंसान प्रभावित क्षेत्र है. ऐसे में बीसीसीएल को समय रहते कोई कदम उठाना चाहिए लेकिन बीसीसीएल और प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः फुरकान को रास उम्मीदवार बनाने संबंधी कांग्रेसी विधायकों की चिट्ठी सार्वजनिक होने पर भाजपा ने कहा- कांग्रेस का अंतर्कलह खुल कर सामने आ गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button