
Dhanbad: धनबाद के सिंदरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन से मोटार्र मिला. बताया जा रहा है कि घर के ही एक बंद पड़े आंगन की सफाई के दौरान मोटार्र मिला. ज्ञात हो कि मोटार्र का प्रयोग अर्धसैनिक बल जंग में बम धमाकों के लिए करते हैं. मोटार्र मिलने की सूचना घर के मालिक ने पास के थाना को दी है.
गृह मालिक वासुदेव ने अपने नजदीकी थान को घर के आंगन से मोटार्र मिलने की जानकारी दी. जिसके बाद सिंदरी थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मोटार्र को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गए.
सीआरपीएफ जवानों का हो सकता है मोर्टार
एक ओर जहां मोटार्र मिलने से खलबली है. वही आशंका जताई जा रही है कि ये मोटार्र सीआरपीएफ जवानों का हो सकता है. दरअसल, सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहर टांड के पास करीब 7 साल पहले CRPF जवानों की कॉलोनी थी, जहां जवान रहा करते थे. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद यह मोटार्र उसी समय का है. माना जा रहा है कि गलती या किसी कारण वश ये मोटार्र यहां छूट गया होगा. फिलहाल यंत्र को पुलिस अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.




