Giridih

गिरिडीह नियोजन कार्यालय ने लगाया रोजगार मेला, 283 युवाओं का चयन

Giridih: बेरोजगारी को लेकर मचे हाय तौबा के बीच बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नियोजित किया जा रहा है. बुधवार को गिरिडीह नियोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस दौरान मेले का उद्घाटन श्रम अधीक्षक रविशंकर कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी इमरान फारूकी ने दीप जलाकर किया. शहर के झंडा मैदान में लगे इस रोजगार मेले में देश के कई बड़े आईटी सेक्टर से जुड़े कंपनी के साथ गिरिडीह के टीएमटी सरिया कंपनी और प्राइवेट स्कूल के स्टाल लगाए गए थे. मेले में अभ्यर्थीयो की भीड़ भी उमड़ी. और हर कोई अपने योग्यता के अनुशार नौकरी के लिए फार्म भरता दिखा. मेले में सलूजा स्टील समूह के साथ सलूजा इंटरनेशन स्कूल, लंगटा बाबा टीएमटी सरिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ प्रदीप इलेक्ट्रिक स्टोर, शिवम आयरन स्टील, बालमुकुंद स्टील, वेंकटेश स्पंज आयरन, माइका कंपनी रूबी माइका, मोंगिया स्टील समूह,  रेनो इंफ्राटेक, एलआईसी समेत कई और प्राइवेट कंपनी ने अपने अपने स्टाल लगाए थे. जिसमे अलग अलग पदो के लिए अभ्यर्थियों के आवदेन लिए जा रहे थे.

बुधवार को लगे रोजगार मेले में करीब 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा. वही मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी और श्रम अधीक्षक रवि शंकर ने कई युवाओं को अलग अलग पदो के लिए लंगटा बाबा स्टील, सलूजा स्टील समूह और सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के साथ मोंगिया समूह के लिए नियुक्ति पत्र सोपा, इधर नियोजन पदाधिकारी इमरान फारूकी ने बताया की बुधवार को लगे रोजगार मेले के दौरान 60 युवाओं को भारत इंफ्राटेक इनफ्लूजर और बेंगलुरु के आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी के लिए 60 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वही 283 का चयन गिरिडीह के टीएमटी सरिया और स्कूलों में किया गया. अंतिम प्रक्रिया में इंटरव्यू के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाना है.

Related Articles

Back to top button