Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह: साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा, मोबाइल से मिले 20 लाख की ठगी के सबूत

Giridih: गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गांडेय प्रखंड के स्थिति तालाब के समीप छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी. गिरफ्तार अपराधियों में गांडेय बाजार निवासी निखिल कुमार और कारोडीह गांव निवासी जाकिर अंसारी शामिल है. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के निर्देश में साइबर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने नेतृत्व में दो थाना की पुलिस ने छापेमारी कर इन दोनों अपराधियों को दबोचा,  इनके पास से पुलिस ने 60 हजार नगद के साथ चार मोबाइल और एक एटीएम कार्ड समेत कई  समान बरामद किया है. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार एक साइबर अपराधी गांडेय का एक बड़ा कारोबारी भी है. पुलिस सूत्रों की माने तो निखिल कुमार पहले भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है. कुछ दिनो पहले ही इसके साथी जाकिर ने एक एटीएम कार्ड से 60 हजार की निकासी कर निखिल को दिया था. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने अपराध कबूला. पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बात सामने आई की निखिल कुमार एचडीएफसी बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेज कर उनके बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ाने में कई बार सफल भी हुआ था.

निखिल के पास से बरामद मोबाइल फोन से छह लाख से अधिक वैसे लोगों के मोबाइल नंबर मिले है जिनके खाते से 20 लाख से अधिक नगद उड़ाया. निखिल कुमार के मोबाइल से लाखों रुपए के ऑनलाइन गोल्ड खरीदारी के साथ करीब चार लाख का मोबाइल के खरीदारी किए जाने की भी सबूत मिले है.

Related Articles

Back to top button