
Giridih : मुफ्फसिल थाना इलाके के उदनाबाद गांव में संचालित पाउडर फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर सफेद पत्थरों को खपाया जा रहा है. पूर्व भाजपा नेता के भाई दीपक उपाध्याय ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी समेत डीजीपी को पत्र लिख और ट्वीट कर कहा है कि वन विभाग और खनन विभाग के मिलीभगत से पत्थर माफिया स्थानीय पुलिस के संरक्षण में उदनाबाद में पाउडर फैक्ट्री का संचालन कर रहे है. जहां हर रोज सैकड़ों टन सफेद पत्थर की पिसाई कर उसे दूसरे राज्य में आपूर्ति किया जा रहा है.
झारखंड,गिरिडीह(मु0)के उदनाबाद क्षेत्र में विभागीय मिलीभगत से अंतर्राज्यीय गिरोह अवैध सफेद पत्थर फैक्ट्रियों में अवैध रूप से बगल क्षेत्र से खनन कर स्टॉक एवं पिसाई कर करोड़ों रु0 राजस्व की लूट के साथ प्रदूषण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है@MinesMinIndiaउच्चस्तरीय जाँच कर कार्यवाई हो
— दीपक उपाध्याय,राष्ट्रीय अध्यक्ष,साशा ब्राह्मण महा0 (@Deepaku73218328) October 11, 2022
पूर्व भाजपा नेता के भाई ने पुलिस के साथ खनन और वन विभाग पर पत्थरों माफियाओं को संरक्षण देकर अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया है. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के साथ और दोनों विभाग पर सवाल उठने शुरू हो गए है.

बताते चलें कि उदनाबाद इलाके में पिछले कुछ महीनों में तीन से चार पाउडर फैक्ट्री लगाए गए है. जिला मुख्यालय में एक दो नहीं, बल्कि कई लोग का पार्टनरशिप में फैक्ट्री संचालित है. इसके बाद भी इन पत्थरों माफिया तक खनन, वन विभाग और पुलिस हाथ नही पहुंच पा रहा.
इसे भी पढ़ें: रूक्का डैम से आज नहीं होगी जलापूर्ति, रांची के 10 लाख लोगों को जूझना होगा जलसंकट से




