
Giridih: जिले में जारी बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया, भाजयुमो के युवा नेता कार्यकर्ता झंडा मैदान में इकट्ठा हुए. और रैली के माध्यम से लोग शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हेमंत सरकार विरोधी नारा लगाते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. इधर भाजपा युवा मोर्चा के विवेक गुप्ता ने बताया कि जब से हेमंत सोरेन ने सत्ता संभाली है उस समय से झारखंड की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होकर मात्र 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है. उन्होंने बताया कि 42 डिग्री तापमान में एक और जहां लोग बिजली से पंखा कूलर चला कर गर्मी से बचने की कोशिश करते है. वहीं दूसरी ओर सरकार लगता बिजली कटौती कर रही है उन्होंने बताया कि इस सरकार के बनने के बाद से लूट डकैती भ्रष्टाचार हत्या चरम पर है विकास के नाम पर सिर्फ कागजी प्रक्रिया हो रही है. मिथुन चंद्रवंशी ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से जनता पूरी तरह त्रस्त है वही इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोग बेहाल है लेकिन झारखंड सरकार अपनी रवैए में सुधार नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यदि बिजली आपूर्ति नहीं बढ़ाई जाती है बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा. मौके पर रंजीत राय समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.




