
Ranchi: कोरोना से निपटने और भविष्य में गवर्नमेंट हॉस्पिटल की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट लगातार इक्विपमेंट्स और मशीन की खरीदारी कर रहा है. वहीं प्राइवेट कंपनियां और हेल्थ आर्गेनाइजेशन भी सीएसआर के तहत सरकार को मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करा रही हैं.
इसे भी पढ़ें :जदयू ने चलाया रामबाण, केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से गायब हुए मोदी के हनुमान
ऐसे में सभी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को अपग्रेड करने को लेकर 16 जिलों में 620 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही 465 ऑक्सीजन सिलेंडर भी 16 जिलों को सप्लाई की जाएगी, जिसका इस्तेमाल आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने को ऑक्सीजन सप्लाई के लिए किया जाएगा. हालांकि कई जिलों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर में एक ही चीज का आवंटन किया गया है. जरूरत पड़ने पर उन्हें भी उपलब्ध कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :पानी का बहाव तेज, कांची नदी पर धंसे पुल की जांच नहीं हो पायी शुरू
| जिला | ऑक्सीजन कंसंट्रेटर | ऑक्सीजन सिलेंडर |
| बोकारो | 40 | 00 |
| चतरा | 05 | 33 |
| देवघर | 75 | 00 |
| धनबाद | 30 | 30 |
| दुमका | 00 | 50 |
| गढ़वा | 61 | 00 |
| गिरिडीह | 20 | 50 |
| गोड्डा | 07 | 00 |
| गुमला | 00 | 50 |
| हजारीबाग | 00 | 19 |
| जामताड़ा | 63 | 45 |
| कोडरमा | 45 | 10 |
| लातेहार | 73 | 40 |
| लोहरदगा | 00 | 45 |
| पाकुड़ | 44 | 22 |
| पलामू | 02 | 00 |
| रामगढ़ | 44 | 35 |
| साहेबगंज | 61 | 37 |
| सरायकेला | 50 | 00 |




