Crime NewsGiridihNEWS

गिरिडीह: इलाज के क्रम में बगोदर के बस मालिक तिलेश्वर साहू की हुई मौत, आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

Giridih: तीन दिन पहले अज्ञात हमलावरों की गोली के शिकार हुए नायक बस मालिक तिलेश्वर साहू की शुक्रवार देर रात रांची के मेडिका में इलाज के क्रम में मौत हो गई. बीते तीन दिनों से नायक बस मालिक तिलेश्वर साहू जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे लेकिन शुक्रवार की रात वह जीवन की जंग हार गए. इधर बस मालिक तिलेश्वर साहू की मौत के बाद बगोदर थाना की पुलिस हर उस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है, जिसका नाम गोली लगने के बाद बस मालिक तिलेश्वर साहू ने इलाज के क्रम में पुलिस को बताया था.

पुलिस को दिए बयान में बस मालिक तिलेश्वर साहू ने काबिज अंसारी, मुन्ना गोप समेत अन्य आरोपियों का नाम बताया था। और मृतक के बयान के आधार पर पुलिस ने सारे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस को अब तक इन आरोपियों ने क्या बताया, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। की मामला बस रूट परमिट को लेकर ही है या कुछ और मामले में बस मालिक तिलेश्वर साहू को गोली मारा गया था।

Related Articles

Back to top button