JharkhandRanchi

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम

Ranchi:15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस का आयोजन होना है. इस मौके पर कई गणमान्य और विशिष्ट लोग धरती आबा बिरसा मुंडा और झारखंड के महानायकों को स्मरण करेंगे. ऐसे में इस अवसर को देखते रांची नगर निगम के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

इसके अंतर्गत बिरसा चौक तथा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति की सफाई की गयी है. विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर अवस्थित सभी महापुरूषों की मूर्तियों की भी सफाई के साथ-साथ कूड़े का उठाव, मुख्य मार्गों पर झाड़ू, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव इत्यादि का कार्य किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button