JharkhandLead NewsRanchi

एक साल बाद भी एनएच के लिए जमीन नहीं मिली, सीएम ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने का उपायुक्तों को दिया निर्देश

Ranchi : राज्य में दो एनएच का निर्माण एक साल से लटका हुआ है. जमीन नहीं मिलने की वजह से दोनों महत्वपूर्ण नेशनल हाइवे पर काम रुका हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है और पलामू, रांची, गुमला उपायुक्त व वन विभाग के पदाधिकारियों को अविलंब जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 2020 में ही इन सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदारों को चयनित कर काम अवार्ड कर दिया था, लेकिन अभी तक इनके काम शुरू करने के लिए नियुक्ति की तिथि घोषित नहीं की जा सकी है.

31 दिसंबर 2021 तक एनएचएआइ ने यह लक्ष्य रखा था कि चयनित संवेदकों को अवाइंटमेंट कर दिया जायेगा, लेकिन जमीन नहीं मिलने से मामला फंस गया है. अधिकारियों के अनुसार अब तक जमीन उपलब्ध नहीं करायी जायेगी तब तक एनएच पर काम प्रारंभ नहीं हो पायेगा.

इसे भी पढ़ें:अबुआ राज में बबुआ चला रहे हैं बिचौलिये और सिंडिकेट की सरकारः रघुवर

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के लिए काम अवार्ड कर दिया था, लेकिन पर्याप्त जमीन व वनभूमि क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से काम प्रारंभ नहीं किया जा सका है.

अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा उक्त परियोजनाओं के लिए कम से कम 80 फीसदी जमीन उपलब्ध नहीं करा पाने एवं वन विभाग से एनओसी नहीं होने के कारण ठेकेदारों को अपाइंटमेंट डेट नहीं दिया जा सका है, जिस वजह से काम प्रारंभ नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें:Corona Alert: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव

इन रोड का काम फंसा

  • हरिहरगंज से पड़वा मोड़ सेक्शन एनएच-98 से किमी 23.284 से किमी 57.049 तक फोरलेन सड़क. 33.760 किमी
  • पलमा से गुमला सेक्शन एनएच-23,किमी 26 से किमी 89.170. 63.170 किमी

इसे भी पढ़ें:पीएमजीएसवाइ : झारखंड सरकार ने 3200 किमी रोड बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Related Articles

Back to top button