
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिलान्तर्गत रंका अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है. मालूम हो कि 2008 से पूर्व रंका गढ़वा सदर अनुमंडल अंतर्गत आता था.
अनुमंडल बनने के बाद से रंकावासियों की डिग्री कॉलेज को लेकर मांग की जा रही थी. मंत्री सह गढ़वा विधायक और जिलावासियों की मांग को देखते हुए जनहित में डिग्री कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया है.
रंका में डिग्री कॉलेज शुरू होने से युवाओं को उच्च शिक्षा के कई अवसर प्राप्त होंगे और भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पहुंचे अंकिता के घर, परिजनों को दी 28 लाख की सहायता राशि



