
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा एलआईसी बिल्डिंग के पास एनएच पर पुलिया के दोनों तरफ का गार्ड वाल जर्जर होकर टूट गया है जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से बैरिकेटिंग किया गया है. संबंधित विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई पहल अब तक नहीं किया गया है. मामलें को संज्ञान में लेते हुए जनहित में जिला बीस सूत्री सदस्य सह कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल को ट्वीट कर संबंधित विभाग के द्वारा पुलिया के दोनों तरफ के गार्ड वाल निर्माण करवाने का मांग किया है. त्रिशानु राय ने कहा कि चाईबासा शहर के मुख्य सड़क पर पुलिया में टूटे हुए गार्ड वाल निर्माण कार्य संबंधित विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी सकारात्मक पहल नहीं करना असंवेदनशीलता का परिचायक है. शहर के इस मुख्य सड़क पर रोजाना काफी संख्या में आमजनों का आवागमन रहता है.
ये भी पढ़ें : श्री कृष्ण जन्माष्टमी में भक्ति की रसगंगा में सराबोर गिरिडीह,बगोदर में दही हांडी का आयोजन




