
Jamshedpur : मुसाबनी थाना इलाके के डूंगरीडीह में राजीव शर्मा के पुत्र बुधे शर्मा 26 वर्ष ने धोबनी पहाड़ के जंगल में गुरुवार को दुपट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि धोबनी पहाड़ के जंगल में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटक रहा है. ठीक उसी समय डूंगरीडीह की रहनेवाली एक महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया कि उनका पुत्र बुधे शर्मा जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, वह गायब है. आवेदन लेकर तलाश करने का आश्वासन देने के बाद जब पुलिस ने जंगल में जाकर शव को देखा और उसकी शिनाख्त कराई तो पता चला कि यह वही युवक है जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है. परिजनों से मामले में पूछताछ की गई तो पता चला कि बुधे शर्मा आर्थिक तंगी के कारण पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था. कुछ दिन पूर्व उसने अपनी मां से दुकान खोलने के लिए 15000 रुपये मांगे थे. परंतु उनकी मां ने कहा कि अभी मैंने कर्ज लेकर बेटी की शादी की है इसलिए रुपये नहीं दे सकी. जिसके कारण व आर्थिक विपन्नता में उसने आत्महत्या कर ली. परिजनों के आवेदन पर थाना में यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले के जांच दल में थाना प्रभारी राजा दिलावर, एसआई अंकित कुमार, एएसआई मृत्युंजय पांडे व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें- Indian Railways, IRCTC: रेल यात्री कृपया ध्यान दें- इस मार्ग पर चलनेवाली पांच दर्जन ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें LIST




