JamshedpurJharkhand

घाटशिला: रोजाना ड्यूटी के लिए एचसीएल को आज मांगपत्र सौंपेगा मजदूर यूनियन

Ghatshila : झारखण्ड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की बैठक अध्यक्ष धनंजय मार्डी की अध्यक्षता में सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरथान परिसर में एचसीएल खदान में कार्यरत एवं पूर्व में कार्यरत मजदूरों के विभिन्न मुद्दों पर हुई. बैठक में उपस्थित मजदूर नेताओं ने सुरदा खदान के फेज -2 में कार्यरत मजदूरों को महीना के तीस दिन ड्यूटी देने की मांग की.

बता दें कि सुरदा खदान में मजदूरों को महीने में सुचारू ढंग से सप्ताहभर भी ड्यूटी नहीं मिल पा रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि हिन्दुस्तान कापर लिमिटेड ( एचसीएल ) को लीज के उपरांत महेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ( एमएमपीएल ) नामक एजेंसी को खदान संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है. सोमवार को संपन्न बैठक में फैसला हुआ कि मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एमएमपीएल, श्रीराम ईपीसी एवं एचसीएल मैनेजमेंट को मांगपत्र सौंपकर मजदूरों को सुचारू तौर पर रोजाना काम देने की मांग की जाएगी.

इस बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष मुर्मू,,सचिव किशुन सोरेन के अलावे शमीम खान, सोमाय हांसदा, अमर सिंह बानरा,सुनील मार्डी, चांदराय हांसदा, आदि ने सुरदा फेज – 1 & 2 खदान के मजदूरों की समस्याओं पर अपने विचार रखे.

ये भी पढ़ें- खेलों की दुनिया को रोशन कर रहे झारखंडी सितारे

Related Articles

Back to top button