JamshedpurJharkhand

घाटशिला कॉलेज की ताइक्वांडो टीम ने जीता 3 मेडल, खेल प्रभारी इंदल पासवान ने दी बधाई

Jamshedpur : घाटशिला कॉलेज की ताइक्वांडो टीम ने कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 3 मेडल प्राप्त किया. सुमन शाव 49 से 53 किग्रा में सिल्वर, टीकाराम मार्डी 54 से 59 किग्रा में ब्रॉन्ज़, शिवराज टुडू 69 से 73 किग्रा में सिल्वर मेडल जीता.

विदित हो कि यह प्रतियोगिता जे एल एन कॉलेज सीकेपी ने आयोजित किया था. घाटशिला महाविद्यालय के पीटीआई श्री अर्जुन भुइया के नेतृत्व में 3 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम ने इसमें हिस्सा लिया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी के गुप्ता और खेल प्रभारी प्रो. इंदल पासवान ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी.

ये भी पढ़ें – रिम्स,बिजली वितरण निगम लिमिटेड सहित कई संस्थानों से नये सिरे प्रमोशन के आंकड़े जुटाया जाएगा फिर समिति करेगी सिफारिश

Related Articles

Back to top button