
Bundu: बुंडू अनुमंडल के नगर क्षेत्र में शनिवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण रांची के निर्देशानुसार “मेरी माटी मेरा देश “अभियान के तहत वीर शहीदों के शीलाफलकम का उद्घाटन पंच प्राण शपथ ,वसुधा वंदन,वीरों का वंदन, झंडोत्तोलन ,राष्ट्रगान का कार्यक्रम नगर पंचायत के बड़ा तालाब सरोवर के पास Aqua Children Park, बुंडू में संपन्न किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू सह कार्यपालक पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार साव के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू, वीर शहीदों के परिजन/ वंशज ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव, उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल सहित वार्ड पार्षद गण ,नगर प्रबंधक बुंडू ,इंस्पेक्टर सह- थाना प्रभारी बुंडू तथा कार्यालय के कर्मी उपस्थित हुए. इस मौके पर शहीदों को नमन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू के द्वारा वीर शहीदों के उपलब्धियां की जानकारी दी गयी. एसडीओ ने कहा कि पुनः दिनांक 14 को शहीदों के परिजनों/ वंशजों को सम्मानित कर तथा शहीदों के मिट्टी कलश में संग्रहित कर व आवंटित जिला को उपलब्ध कराया जाएगा.इस महोत्सव में नागरिकों को भाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.




