JharkhandPalamu

गढ़वा : अन्तरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में पलामू और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर बनायी गयी साक्षा रणनीति  

Palamu: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए नक्सल प्रभावित पलामू, गढ़वा व रोहतास पुलिस द्वारा गढ़वा में अन्तरराजीय बैठक की गयी. गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में हुई बैठक में पलामू लोकसभा के साथ-साथ सासाराम लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर साक्षा रणनीति तैयार की गयी.

उल्लेखनीय है कि रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखण्ड में गत कई चुनाव में नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग का विस्फोट कर पुलिसकर्मियों को क्षति पहुंचायी गयी है. कैमूर पहाड़ी क्षेत्र इसका गवाह रहा है. चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में की गयी बारूदी सुरंग विस्फोट की घटनाओं को देखते हुए तीनों जिलों के पुलिस पदाधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. बैठक में इस मामले को प्रमुखता से रखा गया.

इसे भी पढ़ें – महागठबंधन में शामिल दलों की 31 मार्च को होगी बैठक, लोकसभा चुनाव की साझा रणनीति पर होगी चर्चा

जगह-जगह लगेंगे चेकपोस्ट

इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सोन व कोयल नदी में नाका बंदी करने व जगह-जगह पर चेक पोस्ट लगाने पर भी चर्चा की गई. दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने मसवरा दिया.

इसे भी पढे़ं- जब मुकदमा चलानेवाले एनआइए जैसे हों, तो बचाव में वकील रखने की क्या जरूरत है

गैरकानूनी मामलों में सख्ती दिखायेगी पुलिस

बैठक की अध्यक्षता कर रहे गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस हर मोर्चे पर सजग रहेगी. चाहे पशु तस्करी, अवैध शराब की तस्करी सहित बिना कागजात के वाहनों पर पुलिस शख्ती बरतेगी.

बैठक में इन पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में पलामू जिला के हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, एसडीपीओ  नगर ऊंटारी नीरज कुमार, बिहार डेहरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, अभियान एएसपी रोहतास दुर्गेश कुमार, नौहट्टा थानाध्यक्ष कृपा शंकर साव, चुटिया थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, थाना प्रभारी देवरी, भवनाथपुर के इंस्पेक्टर रामजी महतो, भवनाथपुर के थाना प्रभारी चुनवा उराँव, थाना प्रभारी मझिआंव विनय कुमार, थाना प्रभारी केतार, जयनाथ उराँव, थाना प्रभारी कांडी दीपक कुमार, थाना प्रभारी हरिहरपुर ओपी सहित झारखंड-बिहार के तीनों जिला के कई पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – GIRIDIH: भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष को कोयला तस्कर हर सप्ताह पहुंचाते हैं मोटी रकम, तस्करों के पास से जब्त डायरी से हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button