
Palamu : साइबर अपराधियों ने मार्केटिंग लिंक का झांसा देकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत कर्मचारी कमल कृष्ण के खाते से 66,663 रूपए गलत यूपीआई-आईडी बनाकर निकाल लिए. रेलवे कर्मचारी ने इस सिलसिले में डालटनगंज के साइबर क्राइम थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि तीन अप्रैल को वे डालटनगंज स्टेशन पर स्थित एटीएम में राशि निकालने गए तो एटीएम के स्क्रीन पर अपर्याप्त शेष रकम का मैसेज आया.
बाद में बैलेंस चेक किया तो मात्र 68 रूपए खाते में बचे थे. उन्होंने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि घर में परिवार से पूछने पर मालूम हुआ कि ऑनलाइन कैश ऑन डिलीवरी के द्वारा एक प्रोडक्ट (साड़ी) पूर्व में मंगाया गया था, जो फटी हुई निकली.
इसे भी पढ़ें:Gorakhnath Temple Attack: सिपाहियों को 5 लाख इनाम, गिरफ्तार आईआईटियन मुर्तजा बोला, मुझे कोई गोली मार दे
उसे दिनांक 2 अप्रैल को प्रोडक्ट सेंटर भेजने वाले को कॉल किया गया तो उधर से जवाब में फोन पर रकम रिफंड करने हेतु लिंक एवं गूगल फार्म भरकर सबमिट करने को कहा गया. इसमें यूपीआई पिन की भी जानकारी दी गयी.
लिंक को छूते और फार्म को सबमिट करते ही हमारे मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया. परंतु जब तीन अप्रैल को मैं एटीएम गया तो मेरे खाते से राशि अवैध रूप से निकाल ली गयी थी.
इसे भी पढ़ें:हाईकमान का बुलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, चारों मंत्री समेत 30 वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना, चर्चा का बाजार गरम
उन्होंने कहा कि उनका खाता इंडियन बैंक में है. उन्होंने इसकी जानकारी इंडियन बैंक के कसटमर केयर को भी उपलब्ध करायी है.
ठगी का शिकार हुए कमल कृष्ण सवइया रेलवे कॉलोनी के 70 ए ब्लॉक में रहते हैं. उन्होंने मोबाइल हैकर का मोबाइल नंबर भी बताया है. उन्होंने इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल किए गए यूपीआई-आईडी की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने साइबर थाना प्रभारी से मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह




