रांची : ग्राहकों से धोखाधड़ी करके अरबों कमाने वाले बिल्डरों के खिलाफ अब सरकार की नींद खुली है. मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने धोखाधड़ी करनेवाले संजीवनी बिल्डकॉन, समृद्धि क्रियेटिव कंस्ट्रक्शन व अन्य बिल्डरों के खिलाफ एसआइटी से जांच कराने का आदेश दिया है. उन्होंने गुरुवार को मुख्य सचिव व गृह सचिव को बुला कर विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित करने का निर्देश दिया.
जांच दल तहकीकात करेगा कि राज्य के लोगों को सस्ती दर पर आवासीय फ्लैट, मकान व जमीन उपलब्ध कराने का सब्जबाग दिखा कर लिये गये पैसों को कहां-कहां निवेशित किया गया और उनका क्या उपयोग किया. मालूम हो कि इन बिल्डरों ने राज्य के लोगों से प्लॉट व फ्लैट देने का लालच देकर करोड़ों की राशि वसूली है.




