
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. कहा कि हेमंत सरकार में पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल है. पुलिस काम करने से कहीं ज्यादा वसूली में मस्त है. जनता को न्याय दिलाने के बजाये उलझाने में मस्त है. कोलकाता एसटीएफ द्वारा दुमका जिले से गिरफ़्तारी पर झारखंड पुलिस के ख़ुफ़िया तंत्र पर सवाल उठाते हुए दीपक ने कहा कि कोलकाता पुलिस झारखंड में रेड कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है किन्तु झारखंड पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. यह यहां के पुलिसिया तंत्र पर सवाल खड़े करता है.
इसे भी पढ़ें:मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
शासन से लेकर प्रशासन तक वसूली में
दीपक प्रकाश ने कहा कि दुमका जिले में चलने वाले आपराधिक गिरोह को सरकार के लोगों का संरक्षण प्राप्त है. यही वजह है कि दुमका पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री का पता भी नहीं चला. इससे पहले भी दो बार मिनी गन फैक्ट्री पर रेड हो चुका है. कोलकाता पुलिस के साथ साथ बिहार पुलिस भी दुमका में छापमारी कर चुकी है. मामले में पूर्व में भी हथियारों का एक बड़ा खेप पकड़ा गया है किन्तु झारखंड पुलिस के नाकों तले हो रहे मिनी गन फैक्ट्री की खबर नहीं होना दुर्भाग्यजनक है. प्रदेश में सरकार से लेकर प्रशासन तक वसूली करने में लगा है.
लगातार झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा लोगों की हत्या हो रही. खनिजों का अवैध उत्खनन हो रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन मस्त है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : जगन रेड्डी ने किया कमाल, एक ही झटके में आंध्रप्रदेश में एक साथ बनाये 13 नए जिले




