Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप, दोस्त के साथ गई थी घूमने,10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Ranchi/ Chaibasa : चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु के पास आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है. पीड़िता पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. जानकारी के अनुसार पीड़िता झींकपानी थाना के गांव की है. चाईबासा स्थित अपने घर से वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी. वहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमकाकर भगा दिया. इसके बाद युवती को दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर एयरोड्रम के पास घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. वहीं  10 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: MP: नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 35 घायल

Related Articles

Back to top button