Crime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsLohardagaNEWSRanchi

दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वारदात शनिवार देर शाम की है. इसमें संलिप्त 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गई हुई थी. वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने के कारण बगडू बाजार टांड़ के पास एक परिचित के घर में रुक गई. यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके कारण एक लड़की बेहोशी की हालत में चली गई. घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों ने कुछ युवकों को मौके से धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बेहोश पड़ी लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया.दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई. पीड़ित लड़कियों के बयान पर बगडू थाना कांड संख्या 05/24 मे केस दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें तीन नाबालिग हैं.

घटना की पड़ताल और कार्रवाई के लिए बगडू थाना पहुंची एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां बर्थडे पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थी, वहां से लौटने के क्रम में एक परिचित के घर में रुकी थी. यहीं वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें तीन नाबालिग हैं. पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button