
Ghatshila : गालुडीह जोन में विधायक रामदास सोरेन ने दीपावली का सौगात ग्रामीणों को दी है. उन्होंने विधायक निधि से लगभग 50 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को किया. इस दौरान सबसे पहले महुलिया पंचायत के धातकीडीह गांव में विधायक निधि से एक हजार फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया. इसके पहले धातकीडीह गांव के ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया. यह सड़क 8 लाख 64 हजार 700 रुपए से बनेगी. महुलिया पंचायत के बीआरसी से उपरडांगा तक एक हजार फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. यह 13 लाख 27 हजार 300 रुपए की लागत से बनेगा. जोड़सा पंचायत के बड़बिल मुख्य सड़क से वाटर पार्क तक एक हजार फीट पीसीसी सड़क 13 लाख 67 हजार 700 रुपए से बनेगी. जोड़सा मुख्य सड़क से ओंकारनाथ शर्मा के घर तक पेबर्स ब्लॉक 500 फीट सड़क को 7 लाख 17 हजार 600 की लागत से बनेगी. बाघुड़िया पंचायत के हलुदबनी गांव में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया जो 8 लाख 37 हजार 800 रुपए से बनेगी.
ये थे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद तुलसी बाला मुर्मू, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह, बबलू हुसैन, सोनाराम सोरेन, मुकेश मंडल, निर्मल चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी में अमृत महोत्सव पर लगा विधिक सेवा सशक्तिकण शिविर




